फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The corpse of the murdered young man hiding

युवक की हत्या कर गायब कर दी लाश

Fri, 04 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। सिकरेड़ा गांव में मजदूर हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर खून से लथपत चारपाई बरामद हुई। फर्श पर खून फैला मिलने के साथ ही घर से सभी गायब मिले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि हत्या का राज बनाने के लिए हत्यारे फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

 
गांव सिकरेड़ा निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र हरपाल 50 वर्षों से गांव की विधवा कमला की पुत्री मोनी (20 वर्ष) और पुत्र लालू के साथ रहकर खेतीहर मजदूरी करता था। गजेन्द्र की पत्नी की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


गजेन्द्र के सगे भाई बिजेंद्र ने बताया कि कमला के पुत्र लालू को संदेह था कि लालू के उसकी मां और बहन से अवैध संबंध हैं। लालू कमला से करीब 15 बीघा जमीन भी अपने नाम करा सकता है। लालू ने अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ गजेंद्र की हत्या करने की योजना बनाई। बुधवार रात लालू ने मोबाइल से गजेंद्र को उसके भाई बिजेंद्र के पास से बुलाया। गजेंद्र के पास 20 हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को गोली मारकर गजेंद्र की हत्या कर दी गई। शव को रात्रि में ठिकाने लगा दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद लालू उसकी मां कमला तथा बहन मोनी मकान का ताला बंद कर फरार हो गए। मकान में कोई आवागमन नहीं देख ग्रामीणो ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। बरामदे में दो चारपाई पड़ी मिली। एक चारपाई खून से सनी हुई थी। उसके नीचे बरामदे के फर्श पर खून फैला हुआ था। कथित रूप से मारे गए गजेंद्र की चप्पलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून आलदा, मिट्टी और अन्य सामान कब्जे में लिया।


लोगों ने बताया कि देर रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। बताते चलें कि वर्ष 2013 में हुए साम्प्रदायिक दंगे में लालू एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। कुछ ही दिन पूर्व जेल से जमानत पर आया था। सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed