फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The case against the managers of the Central Bank

सेंट्रल बैंक प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा 

Fri, 29 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The case against the managers of the Central Bank
crime - फोटो : crime logo
शहर कोतवाली में एक विधवा महिला ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किए जाने से परेशान होकर प्रबंधक और महाप्रबंधक आदि के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी विधवा महिला अनीता अरोरा पत्नी स्वर्गीय पवन अरोरा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार उसके पति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में क्लर्क पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


बीमारी के चलते तीन दिसंबर 2007 को उनका निधन हो गया था। तीन जनवरी को पीड़िता ने बैंक में अपनी नियुक्ति के लिए आवेदन किया और पति के फंड के पैसों की मांग की। आरोप है कि अधिकारियों ने उसे धोखे में रखकर काफी समय बाद बताया कि वर्ष 2005 में मृतक आश्रित कोटे की नौकरी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा सात लाख रुपयों की ब्याज सहित मांग को भी बैंक अधिकारियों ने नकार दिया। जिसके चलते उसे अपनी जीवन-यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बैंक के प्रबंधक राजेश सिंह, शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार सिंघल, शाखा प्रबंधक रमेश कुमार कालरा, रीजनल मैनेजर मेरठ और महाप्रबंधक मुंबई के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed