फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of the farmer was killed and the body was thrown into the farm

किसान के बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका

Wed, 19 Dec 2018 12:52 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 19 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
The body of the farmer was killed and the body was thrown into the farm
युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली क्षेत्र के गांव गंगधाड़ी निवासी किसान के दो दिन से लापता बेटे की लाश मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। लाश मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। किसान के बेटे की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगधाड़ी निवासी किसान सुक्का रविवार शाम बेटे सोनू (23) के साथ भैंसा-बुग्गी में गन्ने डालने के लिए शुगर खतौली मिल गया था। मिल में गन्ने डालने के दौरान ही सोनू संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह गांव निवासी किसान किशोरी गन्ने की छिलाई करने खेत पर गए थे, जहां उसने अपने खेत में युवक की लाश देख ग्राम प्रधान पवन कुमार व अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान दो दिन से लापता सोनू के रूप में की।
विज्ञापन


लापता युवक की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था, जो फैलकर कान तक चला गया था। वहीं, उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इंस्पेक्टर  संतोष कुमार सिंह का कहना है कि संभवत: युवक खेत में गया हो, जहां उसे किसी जहरीले कीट ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

             
लाश के कपड़ों की जेब से निकले चूरन के नोट                   
खतौली। गंगधाड़ी गांव में गन्ने के खेत में मिली लापता सोनू की लाश के कपड़ों से बड़ी संख्या में चूरन के नकली नोट मिले हैं। घटनास्थल पर भी काफी दूर तक चूरन के नोट पड़े थे। वहीं, सोनू की चप्पलें भी घटनास्थल से काफी दूर पड़ी मिलीं। इसके चलते ग्रामीणों द्वारा युवक को पैसों का लालच देकर खेतों में ले जाने के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि युवक मनोरोगी था, जो पहले से ही चूरन के नोट जेब में रखकर घूम रहा था।             

           
लापता होने के अगले दिन दलित बस्ती में था सोनू             
खतौली। गांव गंगधाड़ी निवासी सोनू रविवार की शाम शुगर मिल से संदिग्ध हालात में लापता हुआ था, जिसके बाद अगले दिन सोमवार को उसे गांव की दलित बस्ती में देखे जाने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि यदि लापता होने के अगले दिन सोनू गांव में ही था तो उसके अगले दिन तक भी वह आखिर किसके साथ और कहां रहा। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed