{"_id":"57d5b5ec4f1c1b5d783197ab","slug":"the-amount-and-scotty-punks","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की रकम और स्कूटी बदमाशों के पास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की रकम और स्कूटी बदमाशों के पास
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन पुलिस ने बीड़ी व्यापारी से हुई लूट और हत्या की वारदात का खुलासा तो कर दिया, लेकिन पुलिस लूटी गई रकम और मृतक की स्कूटी बरामद नहीं कर पाई। पुलिस का कहना है कि रकम और स्कूटी फरार आरोपी शिवम के पास है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
शहर में भोपा पुल पर बीड़ी व्यापारी की लूट और हत्या का पुलिस द्वारा खुलासा करने के बाद एक आरोपी आदित्य को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से व्यापारी की स्कूटी और कैश बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस की माने तो नगदी और स्कूटी फरार आरोपी शिवम के पास है। घटना की शुरुआत 16 अगस्त को कचहरी से हो गई थी। तीनों आरोपी आदित्य, शिवम और मोनू सिखेड़ा से लूटी गई एक कार के मुकदमे की तारीख पर कचहरी में मिले और कोई लूट करने की सलाह की।
17 अगस्त को तीनों ने बीड़ी कारोबारी प्रदीप गर्ग को अपना निशाना बनाया और भोपा पुल पर जाकर उससे करीब पौने दो लाख की नगदी लूट ली, व्यापारी ने विरोध किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों मौके से फरार हो गए, पुलिस की माने तो लूटी गई रकम और स्कूटी शिवम के पास है। दोनों फरार आरोपी शिवम और मोनू को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
किसने दी कैश की जानकारी
शहर के अति व्यस्त पुल पर बीड़ी व्यापारी को गोली मारकर उसका कैश लूट कर ले जाने वाले तीनों आरोपियों को कैश की जानकारी किसने दी। इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है। सूत्रों की माने तो जेल में बंद शातिर ने तीनों आरोपियों को बीड़ी व्यापारी के आने-जाने और कैश की जानकारी दी थी। उसके बाद का ताना-बाना तीनों आरोपियों ने कचहरी में बुन दिया गया था।