फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused's mother arrested

विधायक की आंख में मिर्च झोंकने वाले की मां गिरफ्तार 

Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The accused's mother arrested
crime demo - फोटो : crime demo
मुजफ्फरनगर के शहर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की मां को षड्यंत्र रचनेे के मामले में गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल 12 सितंबर की सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर लोगों की जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक उनके आवास के पास आए। दो आरोपी बाइक के पास खड़े रहे, एक आरोपी ने मकान के भीतर जाकर विधायक की आंखों में केमिकल युक्त मिर्च पाउडर झोंक दिया।
विज्ञापन


इससे पहले की आरोपी पकड़े जाते, तीनों बाइक से फरार हो गए। विधायक के सुरक्षाकर्मी ने आरोपियों का पीछा करते हुए फायर भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी। विधायक के भाई ललित अग्रवाल की ओर से कपिल, विक्रांत और प्रदीप के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश के दौरान मुख्य आरोपी कपिल के भाई को कई दिन हिरासत में रखा था, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार दो होर्डिंग्स लगाने वालों ने बताया कि पुराने विवाद के चलते यह हमला कृष्णापुरी निवासी महिला गीता ठाकुर ने कराया है। पुलिस ने बुधवार रात गीता ठाकुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed