फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager attempted rape, thrown against the roof

किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, विरोध में छत से फेंका

Sun, 17 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager attempted rape, thrown against the roof
महिला से गैंगरेप
शहर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने एक किशोरी से गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी ने छत से फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


किशोरी खालापार के एक मुर्गी फार्म पर मजदूरी करती है। शुक्रवार रात वह अपनी मजदूरी के पैसे मांगने के लिए मुर्गी फार्म पहुंची तो वहां बैठे अफजाल और उसके नौकर कल्लू ने किशोरी से गैंगरेप का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा विरोध जताने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मकान की छत से नीचे गली में फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।


किशोरी की रीढ़ की हड्डी में चोट बताई गई है। उसके भाई ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों अफजाल और कल्लू के खिलाफ जानलेवा हमला करने, मारपीट और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed