फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stoning at Harshavardhana's mansion in Chandkina

चंदसीना में हर्षवर्द्धन की हवेली पर पथराव

Sun, 04 Mar 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 04 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stoning at Harshavardhana's mansion in Chandkina
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी। गांव चंदसीना में कुंवर राजा हर्षवर्द्धन को उनकी हवेली के पास तीन संदिग्ध युवकों ने रोकने का प्रयास किया। राजा के गनर और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने युवकों का पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो युवक भाग निकले। पकड़ा गया युवक दूसरे संप्रदाय का था। आरोपी के परिजनों को पता चला तो वह ग्रामीणों को लेकर हवेली पर पहुंचे। इन लोगों ने हवेली को घेरकर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एसपी देहात अजय सहदेव ने घटनाक्रम के बारे में गांव चंदसीना के राजा कुंवर हर्षवर्द्धन से उनकी हवेली में पहुंचकर जानकारी ली। कुंवर हर्षवर्द्धन ने बताया कि वह अपने गनर और कुछ अन्य लोगों के साथ देहरादून से अपने गांव आ रहे थे। उनकी हवेली के गेट के सामने तीन संदिग्ध युवक खड़े थे। इन युवकों ने उनकी गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक तेजी के साथ दूसरे गेट से कार को अंदर ले गया।
विज्ञापन


उनके साथ मौजूद उनके गनर प्रदीप, अन्य लोगों हरिओम, श्रवण शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने युवकों का पीछा किया। एक युवक सारिक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। कुंवर हर्षवर्द्धन ने पुलिस को बताया कि इन लोगों के परिजनों के साथ जानलेवा हमले को लेकर उनकी मुकदमेबाजी चली आ रही है, जिसमें पिछले वर्ष माह अक्तूबर में कोर्ट से हासिम और सलीम को 15-15 वर्ष का कारावास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद इसी बात को लेकर ये लोग उनका रास्ता रोकने का प्रयास कर रहे थे। उधर, पुलिस ने पकड़े गए युवक सारिक पुत्र उमरदीन निवासी चंदसीना से उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजैफा पुत्र हासिम निवासी गांव चंदसीना और जुबैर पुत्र मेहताब निवासी बुढ़ाना के नाम बताए हैं।


जुबैर गांव के ही सलीम का रिश्तेदार है। पुलिस ने बताए गए आरोपी युवकों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीकर आ रहे थे, तभी राजा की गाड़ी आ गई। राजा के गनर और अन्य लोगों ने उनका पीछा किया और सारिक को पकड़ लिया। सारिक को पकड़ने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हवेली पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed