{"_id":"5762fee14f1c1b6b7f11b608","slug":"stones-12-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में पथराव और फायरिंग, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में पथराव और फायरिंग, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
पथराव।
- फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली के खालापार में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने अपनी ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खालापार की तकियों वाली गली में बुधवार रात खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों की ओर से उनके परिजन आए तो उनके बीच में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। मामला बढ़ता गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आकर एक दूसरे पर पथराव करने लगे। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई, पथराव में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए।
विज्ञापन
संघर्ष की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। एसआई आदेश त्यागी की ओर से दोनों पक्षों के नवाब, इरफान उर्फ फाना, अरशद, तसलीम, तहसीन और सलीम उर्फ पंडित सहित 10-12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने आदि की धाराआें में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नवाब और सलीम को रात में ही पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन