{"_id":"5741f9f04f1c1bb315690c2c","slug":"six-injured-in-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर रंजिशन हमला, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर रंजिशन हमला, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : crime logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल में पुरानी रंजिश में युवक पर दर्जन भर हमलावरों ने हमला बोल दिया। युवक को छुड़ाने आए लोगों को भी हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक हमलावर को मौके से गिरफ्तार किया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव छिमाऊ में रविवार सुबह करीब सात बजे गांव का विशाल अपने ताऊ की अस्थियां लेकर गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि जमीन की रंजिश में एक दर्जन लोगों ने गांव में स्थित माढ़ी के निकट रास्ते में उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
युवक को छुड़ाने मौके पर पहुंचे उसके पिता मैनपाल के अलावा नकुल, मामचंद, सहदेव और लक्ष्मी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बिरालसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया।
विज्ञापन
थाने से पहुंची फोर्स ने भीड़ को मौके से खेदड़ा। उसके बाद घायलों को सीएचसी भिजवाया। मैनपाल की तरफ से 13 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नामजद एक हमलावर सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।