फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six arrested in IPL betting

आईपीएल में सट्टा लगाते छह गिरफ्तार, मोबाइल, वाहन, सवा लाख रुपये बरामद

Fri, 12 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six arrested in IPL betting
पकड़े गए बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल का सट्टा करने वाले छह सटोरियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस को दर्जनों मोबाइल, सवा लाख की नकदी, चोरी के वाहन, आधार कार्ड, मोबाइल चार्ज, सट्टे के हिसाब के कागजात मिले हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके चालान कर दिए हैं।      
विज्ञापन

 
नईमंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात गश्त के दौरान गांधी कालोनी की गांधी वाटिका के पास से आईपीएल के लिए ऑनलाइन सट्टा करा रहे चार सटोरियों को पकड़ा। बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर सटोरियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कप्तान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पुष्पेंद्र गोयल पुत्र आनंद प्रकाश निवासी काजियान अबूपुरा, शहर कोतवाली, अन्नू गोयल उर्फ अंकित पुत्र रविंद्र निवासी अबूपुरा, मोंटी उर्फ विभांशु पुत्र महावीर बंसल निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास नई मंडी, हिमांशु जैन पुत्र सुशील कुमार जैन मंडी नईमंडी है। बताया कि आरोपियों से 13 मोबाइल फोन, एक लाख 29 हजार सौ की नकदी, स्कूटी, बाइक फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल चार्जर, सट्टे के हिसाब के कागजात, दो डायरी आदि सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पकड़े गए सटोरियों के बाकी साथी गांधी कालोनी निवासी विक्की चिकना, बघरा निवासी गौरव, नई मंडी निवासी साकेत, शामली रोड निवासी जुगनु, रामपुरी निवासी सचिन आदि में आनलाइन सट्टे के काम में आरोपियों के साथ जुड़े हैं। इन सभी की तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, सिविल लाइन पुलिस ने भी गंगादासपुरा  निवासी पवन मित्तल और सरवट निवासी अशोक को आईपीएल का सट्टा करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार इनके दो साथी गाजावाली निवासी बबलू और नीटू फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से 970 रुपये, दो मोबाइल, रजिस्टर और चोरी की बाइक, छुरी आदि सामान बरामद किया। पकड़े गए सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।        

शातिराना अंदाज में होता है आईपीएल का सट्टा      
मुजफ्फरनगर। शहर से पकड़े गए आईपीएल की ऑनलाइन सट्टा कराने के आरोपी काफी शातिर हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रोजाना चल रहे मैच से चंद मिनटों पहले ही ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम शुरू होता था। इसके लिए रोजाना ठिया बदला जाता था। सभी सदस्यों को मैच प्रारंभ होने से पांच मिनट पहले ही जगह का पता दिया जाता था, उसके बाद भी सभी फोन से ही एक दूसरे से बाते करते थे। मैच पूरा होने के बाद जगह को छोड़ दिया जाता था। अगले दिन पैसा लगाने वालों को भुगतान किया जाता था।       

पकड़े गए सभी मोबाइल  की आईडी की होगी जांच      
मुजफ्फरनगर। कप्तान बबलू कुमार ने बताया कि सटोरियों से पकड़े गए सभी मोबाइल फोन की आईडी की जांच कराई जाएगी। जिनके नामों की आईडी निकलेगी पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। बताया कि आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया जाएगा।       


सटोरियों को पकड़ने वाली टीम      
मुजफ्फरनगर। आईपीएल के सटोरियों को पकड़ने वाली टीम में नई मंडी कोतवाली के एसएसआई मनोज कुमार, गांधी कालोनी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, सर्विलांस सेल से सोनू शर्मा और जितेंद्र त्यागी के अलावा रणधीर सिंह, नीरज कुमार, मनोहर सिंह, प्रदीप कुमार रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed