फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikanderpur two sides clashed, 13 people injured

सिकंदरपुर में दो पक्ष भिड़े, 13 लोग घायल

Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sikanderpur two sides clashed, 13 people injured
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल।  गांव सिकंदरपुर में राशन डीलर की अनियमितताओं की जांच  करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक के सामने प्रधान पक्ष और विपक्षी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो  महिलाओं समेत 13 लोग  घायल हो गए। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में तनाव के कारण एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार, डीएसओ मदन यादव और सीओ सदर अकील अहमद भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 चुनावी रंजिश में सिकंदरपुर गांव में दूसरी बार दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए हैं। प्रधान पति कर्म सिंह पक्ष के लोगों ने राशन डीलर संजय द्वारा  की जा रही अनियमितता की शिकायत एसडीएम सदर से की थी। मंगलवार को आपूर्ति  निरीक्षक अनुज कुमार सिंह प्राइमरी पाठशाला में जांच करने पहुंचे। दोनों पक्ष की महिलाएं जांच के दौरान अपने राशन कार्ड लेकर पहुंच गईं। आरोप है कि जांच से नाराज दूसरे समुदाय के  कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। संघर्ष में दोनों पक्ष के दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधान पक्ष के हमलावर फरार हो गए। डीलर पक्ष के लोग स्कूल में ही डटे रहे। एसओ ने मामले  की नजाकत भाँपते हुए आला अफसरों को सूचना दी। सीओ सदर के नेतृत्व में पुरकाजी और छपार पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम सदर और डीएसओ भी  गांव पहुंचे। डीलर पक्ष की तरफ से महिला शादाब और मोहम्मद रजा को गंभीर चोट आने पर  सीएससी से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

जबकि  आलम, शमीम, मोमिना नूर  मोहम्मद और सलीम को चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष के गौतम, रोशनी, प्रमोद और लाखन को चोटें आई हैं। फिलहाल गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया  है। एसओ शोएब खान ने बताया कि मामले में किसी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर  नहीं मिली है। हालांकि प्रधान पति और डीलर को थाने में बैठा रखा है।


पूर्व नियोजित थी घटना
चरथावल। सिकंदरपुर प्रधानी की चुनावी रंजिश में एक बार फिर जलने से बच गया।  इस बार कर्म सिंह अपनी पत्नी को जिताने में सफल हो गए थे। हारे प्रधान पक्ष  के लोग राशन डीलर की हिमायत में जुटे थे। बताया जाता है कि मंगलवार को जांच के दौरान हुई घटना पूर्व नियोजित थी।

कुछ लोग पहले से ही लाठी डंडों से  लैस थे। विदित हो कि तीन महीने पूर्व गांव में मांटेसरी स्कूल में छात्रा की पिटाई से दोनों समुदाय के लोगों में तनाव हो गया था। पुलिस प्रशासन की  सतर्कता से मामला टल गया था। पुलिस अब गांव में दोनों पक्ष के लोगों को बड़ी  संख्या में मुचलका पाबंद करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed