फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shabuddinpur Road two sides beatings, stone throwing

शाहबुद्दीनपुर रोड पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Mon, 28 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shabuddinpur Road two sides beatings, stone throwing
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड पर पड़ी निर्माण सामग्री को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।  शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहबुद्दीनपुर रोड कश्यप समुदाय के जगबीर के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


घर के बाहर रास्ते पर निर्माण सामग्री लाकर डाली गई थी। मोहल्ले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। निर्माण सामग्री से परेशानी बताकर फौरन नहीं उठाने की बात कही गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों तरफ के लोग जुटे और मारपीट हुई।
विज्ञापन


मामले को लेकर आसपास के दोनों समुदाय के लोग जुट गए। सांप्रदायिक मामले की सूचना पर शहर कोतवाल मय फोर्स पहुंचे। लोगों ने हंगामा करते हुए एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया गया। इस बीच जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों को शांत करने के जुटे। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। बाद में पुलिस ने एक पक्ष के गय्यूर और दूूसरे पक्ष के पप्पू को हिरासत में लिया। कोतवाली लाकर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed