फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sfipur looting

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Mon, 09 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sfipur looting
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र बदमाशों ने मस्जिद में सीढ़ी लगाकर ग्रामीण के घर में प्रवेश किया और गोली मारने की धमकी देते हुए परिवार वालों को कमरे में बंधक बना लिया। बदमाश घर से करीब 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


कस्बे के मंदवाड़ा रोड पर सफीपुर पट्टी में रहने वाला मैनूद्दीन कपड़े का कार्य करता है। शनिवार रात सशस्त्र चार बदमाशों ने मकान के बराबर में बनी मस्जिद में सीढ़ी लगाकर मकान में प्रवेश किया। मकान के ऊपर बने कमरे में मकान मालिक की पत्नी संजीदा, पुत्रवधु फिरदोस और बेटी नूरी सो रही थी। बदमाशों ने तमंचे बल पर महिलाओं को जगाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


तीनों महिलाओं को लेकर बदमाश नीचे आ गए और बेटे आरिफ व उसकी पत्नी शबनम सहित सभी को कमरे में बंद कर दिया। अलमारी और संदूक की चाबी लेकर बदमाशों ने घर में रखी करीब 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। जाते समय बदमाश परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह मस्जिद में नवाज पढ़ने आए ग्रामीणों की आवाज सुनकर महिलाओं ने रोना चिल्लाना शुरू किया। पड़ोस के रहीसुद्दीन ने मकान का दरवाजा खोलकर परिजनों को समझाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। फिंगर प्रिंट की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुचंकर दरवाजों, अलवारी तथा संदूक पर से नमूने लिए। थानाध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed