फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven years sentence for soldier

पत्नी के साथ कुकर्म करता था सिपाही, न्यायालय ने सुनाई सात साल की सजा, जानें क्या था मामला ...

Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seven years sentence for soldier
कोर्ट - फोटो : Pintrest
न्यायालय ने एक सिपाही को पत्नी से कुकर्म करने और दहेज उत्पीड़न के मामले में सात साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार शामली जिले के थाना कांधला पर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पांच जनवरी 2012 को यह मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया था कि  उसकी शादी 14 मार्च 2011 को अमरदीप पुत्र ओमवीर निवासी सरुरपुर कलां, जिला बागपत के साथ हुई थी। जो यूपी पुलिस में कांस्टेबल है।  पति अमरदीप व सास उषा देवी, देवर विजय शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के दिन ही कार की मांग की थी। पति उसके साथ कुकर्म करता और मारपीट कर कमरे में बंद कर देता था। उसके परिवार को भी धमकी देता था। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम द्वितीय जितेंद्र सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह कोर्ट में पेश किए गए। 
विज्ञापन


न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त अमरदीप को दोषी करार देते हुए धारा 498 ए के तहत दो वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना, धारा 377 के तहत पांच वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई। अभियुक्त उषा देवी एवं विजय को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है ।        
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बांग्लादेशी नागरिकों को कारावास      
अदालत ने बांग्लादेश के दो नागरिकों को चोरी करने की योजना बनाने के जुर्म में तीन वर्ष के कारावास एवं जुर्माना की सजा सुनाई है । शहर कोतवाली पर उप निरीक्षक नन्हें लाल गंगवार ने 30 जून 2014 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि रात्रि में  दो लोग सानिया फर्निचर शोरूम के सामने खड़े मिले। जिनके पास दुकान के  शटर तोड़ने के औजार और तालों की चाबियां मिली हैं।


इस मुकदमे में आलम पुत्र मौहम्मद हसन निवासी ग्राम गोदड़ा जनपद बांगरहट बांग्लादेश और असलम पुत्र सलीम निवासी ग्राम मांगला जनपद बांगरहट बांग्लादेश को अभियुक्त बनाया गया था। यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश चंद की अदालत संख्या 5 गैंगेस्टर कोर्ट में सुना गया।  सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार चौहान ने दो गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए दोनों अभियुक्तों धारा 401 के तहत तीन वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed