फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sarv UP Rural Bank Loota

दिनदहाड़े मुजफ्फरनगर में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक लूटा

Wed, 31 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sarv UP Rural Bank Loota
बैंक लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में मैनेजर और दो अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर 7.56 लाख कैश लूट लिया। बदमाश स्टाफ को कैश रूम में बंद कर फरार हो गए। बैंक लूट की सूचना पर डीआईजी और एसएसपी ने मौके का मुआयना किया। एसएसपी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


शहर से सटे पीनना गांव में किनौनी मार्ग पर साहब सिंह के मकान में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। शाखा में मैनेजर अशोक राठी, कैशियर रूपक और सफाईकर्मी सहित तीन लोग कार्यरत हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12.45 बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए। बाइक खड़ी करने के बाद तीनों बदमाश बैंक में घुस गए। बदमाशों ने पिस्टलों के बल पर आतंकित कर स्टाफ के तीनों लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें कैश रूम में ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने वहां रखा 7.56 लाख  कैश लूटने के बाद स्टाफ को वहीं बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया। गांव के ही युवक पवन ने बैंक के भीतर पहुंच कर  स्टाफ को बंधनमुक्त किया। मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनंतदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ब्रांच मैनेजर से घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दो ने मुंह ढक रखे थे। सहारनपुर से डीआईजी के. सुनील भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में एसएसपी से जानकारी ली। एसएसपी ने फौरी तौर पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, एचसीपी रामकुमार और बीट सिपाही सुनील को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed