फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rookie arrested in encounter, one absconding

मुठभेड़ में मेरठ के बदमाश को पकड़ा, एक फरार

Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rookie arrested in encounter, one absconding
बदमाशों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को घेराबंदी करके पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मुुठभेड़ के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि फलावदा रोड पर गंाव गंगधाड़ी के पास बाइक सवार दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी प्रारंभ कर दी। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश बाइक से नीचे गिर पड़ा, जबकि उसका साथी बदमाश बाइक को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग की। इसके बावजूद बदमाश का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम मेरठ के जली कोठी निवासी जाकिर पुत्र यामीन बताया है। फरार साथी बदमाश का नाम खतौली के मोहल्ला जैननगर निवासी रिजवान बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जाकिर पर वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मेरठ निवासी जाकिर पर मेरठ के अलावा अन्य कई थानों में लूट, चोरी व वाहन चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। यह बदमाश कई आपराधिक मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस को काफी समय से इस बदमाश की तलाश थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को गठित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed