फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery on the dhaba

ढाबे पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट, दस से अधिक ट्रक चालकों को भी लूटा

Wed, 19 Dec 2018 12:50 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 19 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Robbery on the dhaba
ढाबे पर लूटपाट की घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रोहाना में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर फोरलेन स्टेट हाईवे पर सोमवार रात चार बदमाशों ने ढाबे पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ ही वहां खाना खाने के लिए रुके दस से अधिक ट्रक चालकों को भी बंधक बनाकर लाखों की नकदी व सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हवाई फायरिंग करते हुए खेतों में घुसकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में खेतों में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


छपार क्षेत्र के गांव रेई निवासी महेश शर्मा व उनके भांजे कपिल का सहारनपुर-मुजफ्फरनगर फोरलेन स्टेट हाईवे पर रोहाना चौकी से महज दो सौ मीटर की दूसरी पर चमकीला पंडित ढाबा है। ढाबा मालिक महेश शर्मा होटल के ही पास पान-सिगरेट का खोखा भी करता है, जबकि उसके पास ही गांव घलौली निवासी रजनीश त्यागी की स्पेयर पार्ट्स की भी दुकान है। सोमवार देर रात होटल पर करीब दस कर्मचारियों का स्टाफ मौजूद था, जिनके साथ ही दस से अधिक ट्रक चालक व क्लीनर भी होटल पर रुके हुए थे।
विज्ञापन


महेश शर्मा के अनुसार देर रात करीब 12 बजे चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश ढाबे पर अलग-अलग दिशाओं से पहुंचे। बदमाश ढाबे पर मौजूद सभी लोगों को गोली मारने की धमकी देकर एक साथ बंधक बना लिया। इसके बाद दो बदमाश बंधक बनाए गए कर्मचारियों व ट्रक चालकों के पास खड़े हो गए, जबकि एक पहरा देने लगा। वहीं, चौथे बदमाश ने एक-एक कर बंधक बनाए गए लोगों को पास ही स्थित एक कमरे में ले जाकर लूटपाट करते हुए वहीं बंद करना शुरू कर दिया। सभी ढाबे कर्मियों व ट्रक चालकों के मोबाइल भी छीनकर होटल के जनरेटर के पास एक टोकरी में डाल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 40 मिनट तक लूटपाट के दौरान लुटेरों ने महेश शर्मा के गल्ले से बिक्री के 30 हजार रुपयों के साथ ही ट्रक चालकों के द्वारा रखे हुए 95 हजार रुपये नकद के साथ ही हजारों का माल भी लूट लिया। इसके अलावा, स्पेयर पार्ट्स की दुकान के गल्ले से भी करीब 70 हजार रुपये की नकदी लूटी गई। वहीं, बंधक बनाए गए ट्रक चालकों से भी लाखों की नकदी व ढाबा कर्मियों से नकदी व अन्य सामान लूटा गया। विरोध करने पर बदमाशों ने एक ट्रक चालक को पीट-पीटकर अधमरा करते हुए उसके पास मौजूद 65 हजार रुपये भी लूट लिए।

लूटपाट को अंजाम देने के बाद लुटेरे तीन राउंड फायरिंग करते हुए गोली मारने की धमकी देकर खेतों में घुसकर फरार हो गए। लुटेरों के भागने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व चौकी प्रभारी रोहाना एसआई विनय शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद लुटेरों की तलाश में रजबहा पटरी मार्ग तक कांबिंग की गई, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। कपिल की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने कहना है कि घटना को लेकर कई लुटेरे गिरोहों पर फोकस किया गया है। आसपास क्षेत्र के गांवों में भी असामाजिक तत्वों को टटोला जा रहा है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed