फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbers caught in Muzaffarnagar

पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के छह लुटेरे पकड़े   

Sat, 26 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Robbers caught in Muzaffarnagar
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय लुटेरों के गिरोह के छह बदमाश पकड़े हैं। जिनके पास से अवैध असलाह, चोरी की स्कोडा कार बरामद हुई है। इन बदमाशों ने गत माह एक स्क्रैप व्यापारी को गोली मार कर लूटा था। लूटे हुए 62500 रुपये भी पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किए हैं। लुटेरों ने लूट की कई वारदातें करने का इकबाल किया है।  
विज्ञापन

    
एसपी देहात विनीत भटनागर ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को इन बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि एक सूचना के आधार पर मीरापुर एसओ प्रभाकर कैंतुरा ने टीम के साथ इन बदमाशों को कैथोड़ा के निकट मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। ये बदमाश चोरी की स्कोडा कार में सवार होकर हाईवे पर लूटपाट की नीयत से घूम रहे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में अहसान पुत्र नवाब राइन निवासी खालापार, शहनवाज व समीर पुत्रगण सरफराज, दानिश पुत्र इरफान निवासीगण कोटला मीरापुर, सतीश पुत्र मिश्रीलाल निवासी गढ़मुक्तेश्वर, रिहान पुत्र फुरकान निवासी कैथोड़ा मीरापुर शामिल हैं। इन बदमाशों ने गत 20 अक्तूबर को मीरापुर बाईपास हाईवे पर मेरठ के हस्तिनापुर के गांव सैफपुर निवासी स्क्रैप व्यापारी अशफाक को गोली मारकर एक लाख 70 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी उत्तराखंड से स्क्रैप बेचकर लौट रहा था। इन बदमाशों से लूटी गई रकम से 62, 500 रुपये समेत तमंचे, चाकू भी बरामद हुए। ये बदमाश उत्तराखंड, दिल्ली में भी लूट की वारदात कर चुके हैं। जिले में भौराकलां और भोपा क्षेत्र में भी लूटपाट करने की वारदात करना बदमाशों ने स्वीकार किया है। एसपी देहात ने बताया कि ये बदमाश ज्यादातर हाईवे और मुख्य मार्गों पर चलते वाहनों को रुकवा कर लूटपाट करते हैं। पुलिस ने सभी बदमाशों को चालान कर जेल भेज दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed