फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fifth accused arrested in Rs 87.86 lakh ATM cash theft case.

Gurugram News: एटीएम से 87.86 लाख रुपये की नकदी चोरी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in Rs 87.86 lakh ATM cash theft case.
- आरोपी नवीन को आईजीआई एयरपोर्ट से पकड़ा, 23,900 रुपये और तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एटीएम मशीनों में नकदी लोड करने के दौरान 87 लाख 86 हजार 500 रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन को 13 अक्तूबर को आईजीआई एयरपोर्ट से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 23,900 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
यह मामला सीएमएस इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर थाना सेक्टर-29 में दर्ज किया गया था। कंपनी के कर्मचारी विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकदी डालने और उसे सुरक्षित रखने का काम करते हैं। चारखरपुर और चक्करपुर क्षेत्र के एटीएम का ऑडिट करने पर नकदी के हिसाब में अनियमितताएं मिली थीं। जांच में एटीएम में जमा नकदी और उपलब्ध राशि में बड़ा अंतर पाया गया। कुछ कैश कैसेट की सील भी बदली हुई मिली थी। इसके बाद विभिन्न एटीएम से कुल 87 लाख 86 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया। वह चरखी दादरी जिले के गांव कल्याणा का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रोहतक में छीना-झपटी का एक मामला भी दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed