{"_id":"58cec8664f1c1be7431a1a90","slug":"risk-of-life-to-the-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की परी को जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की परी को जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव अंतवाड़ा में अपने पापा को मम्मी की गोली मारकर हत्या करते हुए देखने वाली पांच साल की आराध्या उर्फ परी को जान का खतरा बना हुआ है। बच्ची के ननिहाल वालों ने पुलिस से नामजद आरोपियों से परी की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
अंतवाड़ा गांव में बुधवार रात मकान के अंदर घरेलू कलह के चलते अंकुर ने पत्नी बेबी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद को भी अपनी जांघ में गोली मारकर घायल कर लिया था। वारदात के दौरान कमरे में सो रही पांच साल की आराध्या उर्फ परी ने अपने पापा को मम्मी की हत्या करते हुए देख लिया था। परी ने यह बात घटना वाली रात को पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों को भी बता दी थी।
रविवार को मृतका बेबी के पिता धीर सिंह, अंकित, पप्पू, जितेश, सचिन कोतवाली में इंस्पेक्टर केपी सिंह से मिले। पीड़ितों ने इंस्पेक्टर से नामजद आरोपियों से परी की जान को खतरा बताते हुए उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई। मायके वालों के मुताबिक मृतका बेबी की दोनों बेटियां परी और छवि गांव अंतवाड़ा में ही हैं। पीड़ितों ने नामजद पति अंकुर, सास मुनेश को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।