फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reports against SP MLA

सपा विधायक पर भी पड़े आरोपों के छींटे  

Sat, 24 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Reports against SP MLA
कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : अमर उजाला
घासीपुरा कांड को लेकर आरोपों के छींटे कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन पर भी पड़े हैं। घटना के विरोध में मंसूरपुर थाने पर बैठे परिजनों ने एसएसपी के नाम दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विधायक ने पुलिस से मिलकर फर्जी एनकाउंटर कराया है। 
विज्ञापन


घटना के विरोध में बृहस्पतिवार देर रात मंसूरपुर थाने पर शामली के मालेंडी गांव से गौरव के परिजन पहुंचे थे। भाजपा और भाकियू नेताओं के साथ धरने पर बैठे परिजनों ने एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता के समक्ष सपा विधायक आरोप लगाए। एसएसपी के नाम दी गई तहरीर में मृतक गौरव के पिता त्रिलोक ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की सपा विधायक नाहिद हसन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


एमएलए ने मंसूरपुर इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल से साठगांठ कर यह फर्जी एनकाउंटर कराया है। आरोप प्रत्यारोप के बीच हालांकि एसएसपी ने तहरीर में लिखे गए मोबाइल नंबर की जांच कराई तो पता चला कि पिछले दस दिनों से वह नंबर बंद था। गौरव के पिता का कहना था कि इसी नंबर से उनके बेटे ने पुलिस के उठाने की जानकारी दी थी। एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि कुछ लोग वारदात को दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक के खिलाफ दी गई तहरीर को जांच में शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सअप की चैटिंग से खुलेंगे कई राज 
घासीपुरा में संदिग्ध हालात में मारे गए सचिन, गौरव और दीपक के पास से मिले मोबाइल के व्हाट्सअप की चैटिंग को खंगालने में पुलिस जुट गई है। अफसरों को आशंका है कि दूसरे बदमाश भी व्हाट्सअप के जरिए इनके संपर्क में थे। 

व्हाट्सअप की जांच में अभी तक पाया गया है कि तीनों मृतक अपराधी दूसरे बदमाशों के गैंग के संपर्क में थे। शामली, बागपत, मेरठ और उत्तराखंड से उनकी लगातार चैटिंग हो रही थी। जिसमें किसी सोनू के जेल जाने, किसी सर्राफ की लूट आदि बातों का जिक्र भी किया गया है।


बदमाशों ने व्हाट्सअप में किसी सीपी नाम के आदमी को ठिकाने लगाने की बात लिखी है। सीपी कौन है, कहां रहता है, पुलिस इसकी खोजबीन में जुटी है। आईटी के एक्सपर्ट डिलीट किए गए मैसेज भी रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर यह मैसेज पुलिस के हाथ लगे तो बदमाशों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed