फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report to DIG

जेल अधीक्षक ने डीआईजी कारागार को भेजी रिपोर्ट 

Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report to DIG
मुजफ्फरनगर जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
मीनू त्यागी प्रकरण में जेल अधीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी है।  जेल अधीक्षक ने जेलर, महिला बंदी रक्षकों और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो मीनू त्यागी ने अदालत और अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा है। 
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारी की हत्या की सुपारी को लेकर जेल से गाजियाबाद की महिला से बात करने के मामले में जेल अधीक्षक ने अपनी ओर से मामले की जांच-पड़ताल की। इस मामले में जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने सबसे पहले मीनू त्यागी के बयान दर्ज किए। मीनू ने बच्चों की कसम खाकर मामले में अपनी सहभागिता से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद जेलर, महिला बंदी रक्षकों और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जेल अधीक्षक ने जांच में सभी के बयान दर्ज कर एक रिपोर्ट बनाकर डीआईजी कारागार वीके शेखर को भेज दी है। मामले में आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएसपी के आदेश पर नईमंडी पुलिस ने मीनू त्यागी के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। सूत्रों की माने तो रिपोर्ट दर्ज होने की बात का पता चलने पर मीनू त्यागी की ओर से भी अदालत और अधिकारियों के सामने बेवजह फंसाने की बात कहकर उसका पक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed