फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Recording of DBR January 10

कठुआ कांड में देशभर की निगाह कॉलेज के साक्ष्य पर टिकी

Thu, 19 Apr 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Recording of DBR January 10
जम्मू रेप केस - फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर के कठुआ कांड ने देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य वारदात की सुनवाई जम्मू की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। देशभर के लोगों की निगाह अब इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता सांक्षीराम के आरोपी पुत्र विशाल जंगोत्रा के खिलाफ एसआईटी द्वारा खतौली के केके जैन और मेरठ यूनिवर्सिटी से जुटाए गए साक्ष्यों पर टिकी है। 
विज्ञापन


एसआईटी को जांच पड़ताल करने पर कॉलेज से सील की गई सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर में आरोपी 10 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक की रिकॉडिंग कैद है, जिस कॉलेज में आरोपी विशाल ने बीएससी (एजी) प्रथम वर्ष की परीक्षा अपने दोस्तों के साथ दी थी।
विज्ञापन


एसआईटी ने मेरठ यूनिवर्सिटी से आरोपी विशाल द्वारा दी गई परीक्षाओं की सभी उत्तर पुस्तिका तथा खतौली के केके जैन डिग्री कालेज से उपस्थिति सीट तथा सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर साक्ष्य मानते हुए सील कर अपने साथ जम्मू ले गई थी। डीबीआर में 10 जनवरी को परीक्षा के समय की रिकॉडिंग तथा उत्तर पुस्तिका व परीक्षा की उपस्थिति सीट पर विशाल के राइटिंग की फोरेंसिक जांच में सच्चाई उजागर होगी,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पता चल सकेगा कि आरोपी 10 जनवरी को कालेज में परीक्षा दी थी या उसके स्थान पर डमी छात्र से परीक्षा दिलाई गई। कठुआ क्षेत्र के एक गांव से आठ साल की बच्ची का 10 जनवरी को उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह घोड़ों को चराने के लिए जंगल में गई थी। 17 जनवरी को मासूम का शव मिला था। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलने पर एसआईटी द्वारा साक्ष्य पेश करने पर ही अब इस कांड पर फैसला देगा। इन साक्ष्यों के उजागर होने की देशभर के लोगों की निगाह लगी है।  

मजिस्ट्रेटी जांच व एसआईटी 20 को किया गठन 
जम्मू विधानसभा में 20 जनवरी को इस कांड को लेकर विपक्षी दल ने जमकर हंगामा काटा था। इस पर संसदीय कार्यमंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। साथ ही जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। इस कांड को लेकर एसएचओ के निलंबित किए जाने की घोषणा की थी। 


क्राइम ब्रांच 23 को जांच सौंपी 
जम्मू विधानसभा में 23 जनवरी को फिर विपक्ष के सदस्यों ने इस कांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जमकर हंगामा किया। हंगामा को लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने कठुआ में नाबालिग की हत्या की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। उस दौरान इस कांड को लेकर कठुआ में तनाव भी व्याप्त हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed