फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape of teenager

घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenager
rape demo - फोटो : rape
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दूसरे संप्रदाय के दो युुवकों ने गैंगरेप किया। शोर मचाने पर मां के आते ही आरोपी वहां से भाग गए। जाते हुए घटना के बारे में किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी दे गए।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने नई कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गैंगरेप का मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप और पोस्को का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


महिला गांव के पास ही एक फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार रात महिला फैक्ट्री में काम पर गई थी। उस समय  उसकी 15 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी दो युवक उसके घर में घुस आए। दोनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।  इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बेटी की चीख पुकार सुनकर वह अंदर गई तो उसे देखकर आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों ने जाते हुए घटना के बारे में किसी को बताने पर मां- बेटी को गोली मारने की धमकी दी। 

पीड़िता की मां रात में ही बेटी को लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंची। पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए बताया कि आरोपी कई दिनों से उसकी बेटी के साथ छेडख़ानी कर रहे थे। उसके डर से वह बेटी घर से बाहर भी नहीं निकलने दे रही थी। महिला के मुताबिक रात में आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया।  गैंगरेप का मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रात्रि में ही गैंगरेप, पोस्को और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


पुलिस द्वारा कई जगहों पर दबिश देने पर एक आरोपी  पुलिस के हत्थे चढ गया। रविवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी खालापार निवासी तसव्वुर को चालान कर जेल भेज दिया। एसओ रोजंत त्यागी ने  बताया कि गैंगरेप की घटना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed