फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Randeep security muscle in

कड़ी सुरक्षा में हुई रणदीप की पेशी

Sat, 04 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Randeep security muscle in
Court appearance - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। छपार के खाद व्यापारी संजीव त्यागी हत्याकांड में कुख्यात अनिल दुजाना के साथी रणदीप भाटी की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई। बस्ती जेल से कड़ी सुरक्षा में उसे यहां लाकर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप तय हो गए। कोर्ट ने 15 जून की तारीख लगाई है।
विज्ञापन

 

छपार में पुरानी रंजिश के चलते वर्ष 2012 में खाद व्यापारी संजीव त्यागी की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुख्यात अनिल दुजाना और उसके साथियों को नामजद किया गया था। कोर्ट में अनिल दुजाना आदि के खिलाफ आरोप तय हो चुके है, जबकि नोएडा निवासी रणदीप भाटी की पेशी नहीं हुई थी। वह बस्ती जेल में बंद है। इस मुकदमे की तारीख होने पर शुक्रवार को उसे बस्ती जेल से यहां कड़ी सुरक्षा में लाकर एडीजे पंचम की कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन

 

कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप तय हुए। बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट नसीम अहमद ने जिरह की। कोर्ट में पेशी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा वापस ले जाया गया। इस दौरान कचहरी को भी पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आत्मसमर्पण किया
मुजफ्फरनगर। खतौली में विगत दिनों हुए बवाल में नामजद तीन आरोपियों नौशाद, तसलीम और नौशाद ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 17 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed