फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Race young man shot put

रेस लगा रहे युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर  

Fri, 30 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Race young man shot put
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में साथियों के साथ बृहस्पतिवार सुबह रेस करने गए युवक को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में युवक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में युवक को मेरठ रेफर किया गया है। घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने टीम गठित की है। क्राईम ब्रांच की टीम को भी इस घटना में लगाया गया है।                   
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला चंधेड़ी रोड का रहने वाला नावेद (25)  पुत्र गुुलाब उर्फ गुलाम मोहम्मद बृहस्पतिवार को अलसुबह रोजाना की भांति साथियों के साथ रेस कर रहा था। बुढ़ाना-चंधेड़ी मार्ग पर रेस के दौरान मुबारिक नामक युवक नावेद से 4-5 मीटर आगे था। बाकी युवक काफी पीछे थे। घने कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को नावेद ने पार किया तो तभी एक युवक ने पीछे से नावेद को गोली मार दी। गोली मारने के बाद तीनों युवक खेतों में होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली लगते ही नावेद गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही मुुबारिक भी रुक गया। पीछे आ रहे बाकी साथी भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस व परिजनों ने घायल नावेद को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद नावेद को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने गोली मारने वालों की तलाश में जंगल में कॉबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुधीर कुमार तोमर तथा एसपी देहात विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि इस घटना के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस की एक टीम गठित की है। क्राइम ब्रांच की टीम को भी इस घटना में लगाया गया है। पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर मामले की जांच में लगी है। मेरठ कुशलक्षेम जानने पहुंचे इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने घायल नावेद से इस संबंध में वार्ता की तो उसने अपनी किसी से रंजिश नहीं बताई। देर रात तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। चन्धेड़ी रोड पर पुलिस बल तैनात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed