फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Putting up notices

दो और के मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Mon, 20 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Putting up notices
कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फरार दो बलवाइयों के मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। पुलिस ने मुनादी के अलावा लाउडस्पीकर से एनाउंस कर दोनों आरोपियों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मोहल्ला देवीदास और सराफान में दो समुदाय के बीच पांच मई को कहासुनी के बाद पथराव और फायरिंग हो गई थी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को बलवा करने के आरोप में नामजद किया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला देवीदास निवासी राजू और गौरव उर्फ गौरा के मकानों पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला देवीदास पहुंच कर बलवे के आरोप में फरार चल रहे आकाश पुत्र चोखे लाल और सुनील पुत्र प्रेमचंद के मकानों पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर लाउडस्पीकर से एनाउंस कर बलवाइयों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। कहा कि आत्मसमर्पण न करने पर उनके मकानों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed