फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Property dealer commits suicide

प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी

Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के युवा प्रॉपर्टी डीलर एवं व्यवसायी ने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रॉपर्टी डीलर ने जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से तीन सरकारी गनर ले रखे थे। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला मिर्दगान निवासी जहीर कुरैशी का पुत्र गुलफाम (28) प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। गुलफाम का आएशा इलेक्ट्रॉक्सि के नाम से कस्बे में शोरूम भी है। अपने छोटे भाई फुरकान और पिता जहीर की सहायता से उसने अपना बिजनेस और प्रॉपर्टी काम काफी बढ़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुलफाम बाइक से कस्बे में घूमकर घर वापस आया। उसके तीन सुरक्षाकर्मी और छोटा भाई फुरकान मकान में निचली मंजिल में बैठे थे, सभी ने उससे कुशलक्षेम पूछी। भाई को फोन देकर गुलफाम दूसरी मंजिल पर परिवार के पास चला गया।

सुरक्षाकर्मियों और परिवार वालों ने बताया कि गुलफाम की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में गुलफाम मकान की ऊपरी मंजिल पर चला गया और उसने जीने का दरवाजा बंद कर लिया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गुलफाम नीचे नहीं आया तो उसकी पत्नी शैक ने देवर फुरकान को ऊपर भेजा। जीने का दरवाजा बंद होने के कारण कुंडी तोड़ी गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। ऊपर जाकर देखा तो गुलफाम का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था।

उसके गले में बिजली के तार फंदा लगा हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ एसपी शर्मा एवं इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे।

इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि गुलफाम के गले में वी शेप का निशान है, जो गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने से होता है।

 गुलफाम के पिता जहीर कुरैशी जमात में बुलंदशहर के कस्बा सिकंद्राबाद गए हुए थे, उन्हें बुलवाया गया। सीओ ने बताया कि गुलफाम ने जिला कारागार में बंद कस्बा निवासी रईस लंगड़ा द्वारा हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसी कारण इसे सुरक्षाकर्मी दिए गए थे। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले मेरठ निवासी शैक के साथ हुई थी। उसके पिता की ओर से बेटे के आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed