फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three people, including a bank deputy manager, were arrested for cyber fraud of Rs 20.72 lakh.

Delhi News: 20.72 लाख की साइबर ठगी में बैंक के उपप्रबंधक समेत तीन धरे

Tue, 01 Sep 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a bank deputy manager, were arrested for cyber fraud of Rs 20.72 lakh.
शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा देने का झांसा देकर करते थे ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला साइबर पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20.72 लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने निजी बैंक के उप प्रबंधक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कन्हैया दास, राहुल टेलर और आरिफ हुसैन मंसूरी के रूप में हुई है। इनमें आरिफ हुसैन मंसूरी बैंक में उप प्रबंधक है। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल भी बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने शेयर बाजार में निवेश करने पर आकर्षक रिटर्न दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत की। उसने बताया कि झांसे में आकर उसने आरोपियों के बताए खातों में कुल 20 लाख 72 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का अहसास का पता चला। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने ठगी की रकम के मनी ट्रेल, बैंक खातों के रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और लाभार्थी खातों से जुड़े लोकेशन विवरण की गहन जांच की, जिसमें कन्हैया दास और राहुल टेलर की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को राजस्थान के मावली और उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने निजी बैंक के उप प्रबंधक आरिफ हुसैन मंसूरी को भी राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो फीसदी कमीशन के बदले उपलब्ध कराता था बैंक खाता
जांच में सामने आया कि कन्हैया दास ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। राहुल टेलर सेल्फ चेक के जरिये नकदी निकालने और रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आरिफ हुसैन मंसूरी दो प्रतिशत कमीशन के बदले बैंक खाते की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed