{"_id":"60e48fa4b1d2310f1428132d","slug":"police-revealed-gun-factory-in-college-and-arrested-four-accused-with-illegal-weapons-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: कॉलेज की बिल्डिंग में चल रही थी तमंचा फैक्टरी, बड़ी मात्रा में असलहा बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: कॉलेज की बिल्डिंग में चल रही थी तमंचा फैक्टरी, बड़ी मात्रा में असलहा बरामद, चार गिरफ्तार
Tue, 06 Jul 2021 10:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:52 PM IST
सार
कॉलेज की बिल्डिंग में तमंचा फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मंसूरपुर क्षेत्र में दूधाहेड़ी मार्ग पर स्थित कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में तमंचा फैक्टरी चला रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। मौके से बड़ी तादाद में बने-अधबने तमंचे, मस्कट, पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आज मंसूरपुर थाना पुलिस ने दूधाहेड़ी मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज की पुरानी खाली पड़ी बिल्डिंग में दबिश दी। मौके पर कुछ लोग तमंचा बनाते हुए मिले, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव दूधाहेड़ी निवासी इकराम, गांव जौहरा निवासी नीरज, गांव कवाल निवासी भीकम सिंह और गांव अलमासपुर निवासी राकेश शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, फरार आरोपी की पहचान गिरोह के सरगना गांव शेरनगर निवासी चंद्रसेन के रूप में हुई। मौके से तीन मस्कट, सात तमंचे, 19 अधबने तमंचे, तमंचे के पार्ट्स, कारतूस और असलाह बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी चंद्रसेन की तलाश की जा रही है। इस दौरान सीओ खतौली राकेश सिंह और इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपी सिंह भी मौजूद रहे।