फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The police finally picked two robbers

पुलिस ने दबोचे दो लुटेरे

Sat, 03 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लूट के सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, लूट की रकम और दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बिरालसी के जंगल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें बिरालसी निवासी दीपक के कब्जे से साढ़े चार हजार नगद, एक तमंचा, एक कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की है। जबकि उसके साथी बिरालसी निवासी शीशपाल उर्फ काला के कब्जे से चार हजार नगद, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


दबिश के दौरान उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गत 29 नवंबर को हरियाणा के जींद जनपद के गांव बुड्ढ़ाबस्ती निवासी दीपक पुत्र तिलकराम से एक बैग छीना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में उनके 19700 रुपये नगदी और जरूरी कागजात थे। एसओ ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों की उक्त वारदात में संलिप्तता पाई गई है। इसके अलावा दोनों के कब्जे से जो बाइक बरामद हुई हैं, उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। 

बिरालसी चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने फर्जीवाड़ा करने के अलावा अवैध तमंचे रखने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।            
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed