फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police handed Tantric

पुलिस को सौंपा तांत्रिक, किशोरी मिली  

Sat, 02 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police handed Tantric
क्राइम
मोरना क्षेत्र के गांव से किशोरी को ले जाने के आरोपी तांत्रिक को पंचायत और ग्रामीणों के दबाव के चलते परिजनों ने तलाश कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने तांत्रिक की जमकर धुनाई भी की। किशोरी भी उसके पास से बरामद हुई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोनू पुत्र धीरू गांव की ही एक किशोरी को एक माह पूर्व ले गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पंचायत कर सोनू के परिजनों के ऊपर दबाव बनाया। जिसके चलते परिजनों को हरियाणा के अंबाला में अपने तांत्रिक गुरु के पास सोनू के होने की जानकारी मिली। जिस पर परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन सोनू भनक लगने पर फरार हो गया।
विज्ञापन


वह मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जहां पर पहले मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में भोपा थाने पर लाकर किशोरी और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया। बताया गया है कि आरोपी सोनू तंत्र-मंत्र का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि वह पहले भी दो युवतियों को ले जा चुका है। ग्राम प्रधान बुद्ध सिंह, चंद्रभान संजय, पप्पू आदि ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बरामद किशोरी को डॉक्टरी के लिए शहर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed