फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police complaining of boundary dispute over dead body

लाश को लेकर सीमा विवाद में उलझी पुलिस     

Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police complaining of boundary dispute over dead body
सीमा विवाद में उलझी रतनपुरी और खतौली पुलिस। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में खलासी नाले में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव निकालने को लेकर रतनपुरी और खतौली पुलिस के बीच सीमा विवाद में उलझ गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने तहसील से लेखपाल को बुलवाया। लेखपाल ने क्षेत्र खतौली पुलिस का होना बताया। तब कहीं जाकर खतौली पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है।      
विज्ञापन

 

मंगलवार की सुबह लोगों ने रतनपुरी नेशनल हाईवे पर बाईपास पुल के नीचे खलासी नाले में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। रतनपुरी पुलिस ने घटनास्थल खतौली क्षेत्र बताते हुए शव निकालने से इंकार कर दिया। रतनपुरी पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दे दी। अधिकारियों के निर्देश पर सीओ खतौली राजीव कुमार गौतम और इंस्पेक्टर केपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


सीओ ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए तहसील से लेखपाल को बुलवाया। लेखपाल ने सजरा देखकर क्षेत्र खतौली पुलिस का होना बताया। इसके बाद खतौली पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को फिलहाल मोर्चरी भेज दिया है। शव का काफी दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि शव को हाईवे के बाईपास पुल से नीचे फेंका गया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed