फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police attack in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में दबिश के दौरान पुलिस पर हमला, आरोपी छुड़ाए

Wed, 28 Jun 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police attack in Muzaffarnagar
खालापार में पथराव के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खालापार में मंगलवार को गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। गुस्साई भीड़ ने पथराव कर पकड़े गए तीन आरोपियों को छुड़ा लिया। अचानक हुए हमले से पुलिस गाड़ी छोड़कर भाग खड़ी हुई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। बाद में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए है। एक महिला के भी घायल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सुजडू में गोकशी हो रही है। सूचना पर सीओ सिटी ने मंगलवार सुबह दो चौकी इंचार्ज और कोतवाल के हमराहों को दबिश के लिए भेज दिया। पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। टीम वापस लौट रही थी तभी किसी ने सीओ को सूचना दी कि मोहल्ला कस्सावान में गोकशी हो रही है। पुलिस को वहां पहुंची तो पुलिस को गोकशी होती मिली, मृत पशुओं के कुछ अवशेष भी पड़े हुए थे। पुलिस नेे मौके से तीन आरोपियों को पकड़कर जीप में बैठा लिया।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपियों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा करते हुए तीनों को छुड़ा लिया। छतों से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके चलते पुलिस को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी तेजवीर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। घटना में तीन सिपाही घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस फायरिंग में छर्रे लगने से एक महिला भी घायल हो गई। भीड़ और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज तक हुई। भीड़ का कहना था कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ शांत होने के बाद पुलिस फोर्स वहां से लौटने लगी। इसी बीच भीड़ ने पुलिस पर घायल महिला की डॉक्टरी नहीं कराने का आरोप लगाते हुए डायल-100 की दो गाड़ियों के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। सूचना मिलने पर वापस लौटी फोर्स फिर से घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। एसपी सिटी ने मौके पर जाकर भीड़ को जमकर हड़काया। संघर्ष के दौरान घंटों खालापार में कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। घटना से शहर में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने छुड़ाए गए तीन आरोपियों सहित 14 नामजद और 25-30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed