{"_id":"5783e97d4f1c1b191d13d646","slug":"plant-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटूजेड के प्लांट में तोड़फोड़, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटूजेड के प्लांट में तोड़फोड़, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
किदवईनगर में गुस्साए लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के किदवईनगर में रात में डंपर से कुचले जाने से मारे गए बालक का शव कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शव को दफनाए जाने से पूर्व लोगों ने एटूजेड प्लांट पर जाकर जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझा-बुझाकर हालात पर काबू पाया। मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर ही लोग शांत हुए।
किदवईनगर निवासी दस वर्षीय बालक फरदीन की साइकिल रविवार रात कूड़े से लदे डंपर की चपेट में आ गई थी, जिसके चलते फरदीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। बालक की मौत पर भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी थी। कुछ शरारती तत्वों ने इस दौरान डंपर में आग लगाने का भी प्रयास किया था। बाद में अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मौके पर जाकर स्थिति को संभाला था।
अधिकारियों से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए और पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही फरदीन के शव को दफनाने का काम शुरू हुआ तो लोगों में एटूजेड़ कंपनी के प्रति आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ ने प्लांट की तरफ को कूच किया। भीड़ ने एटूजेड़ के प्लांट पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
करीब बीस मिनट तक प्लांट में जमकर हंगामा काटा गया। भीड़ ने वहां रखे फर्नीचर को तोड़ दिया। अलमारियों और कुर्सियों आदि फर्नीचर को उलट-पलट दिया। पत्थरों और ईंटों से प्लांट के खिड़की और शीशों को चटका दिया। तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह ने शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। लोगों को तोड़फोड़ करने से रोका। लोगों ने फिर से मुआवजे और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फोर्स की मौजूदगी में ही शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट
शहर कोतवाली पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। हंगामा होते देख पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भेजी है। पुलिस ने इस मामले में नदीम की तहरीर पर अरोपी डंपर चालक शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी फारुख पुत्र महमूद के खिलाफ दुर्घटना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चले कि जिस डंपर से दुर्घटना हुई है, वह एटूजेड कंपनी के लिए ही कूड़ा ढोने का काम करता है।