फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Petition in High Court

एफआईआर खारिज करने को हाईकोर्ट में याचिका डाली       

Mon, 17 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Petition in High Court
मामले की जानकारी देते राजा के पिता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के राजा वाल्मीकि हत्याकांड में नामजद आरोपी पालिका चेयरमैन पारस जैन की ओर से हाईकोर्ट में हत्याकांड की एफआईआर रिपोर्ट को खारिज कराने की याचिका दायर की है। कोर्ट ने सरकारी वकील से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। इस याचिका पर कोर्ट में 18 अप्रैल को सुनवाई होगी। इसकी पुष्टि मृतक के पिता बाबूलाल ने की है।
विज्ञापन


मृतक राजा वाल्मीकि के पिता ने बताया कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा है। इसलिए आरोपी चेयरमैन को अभी तक पुलिस ने जेल नहीं भेजा है। आरोपी चेयरमैन ने पुलिस हिरासत में रहते हुए हाईकोर्ट में एफआईआर को खारिज करने की याचिका दायर की है। उन्होंने नेट के जरिए उस याचिका की प्रतिलिपि निकलवाकर देखी, जिससे पता चला कि उनके बेटे राजा की हत्या पांच अप्रैल को की गई थी।
विज्ञापन


आरोपी चेयरमैन ने पुलिस हिरासत में होते हुए भी 9 अप्रैल को हाईकोर्ट में एफआईआर खारिज कराने की याचिका दायर की। 12 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई हुई। उसकी दिन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकारी वकील से पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए और सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी जेल नहीं भेजे गए तो वे परिवार के साथ मंगलवार से कोतवाली के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा हत्याकांड का खुलासा पुलिस के गले की फांस बना      
भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए गले की फांस बन चुका है। क्राइम ब्रांच टीम इस हत्याकांड को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

मोहल्ला देवीदास के रहने वाले भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की पांच अप्रैल की सुबह होली चौक पर दुकान में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हत्या कर दी थी। हत्या से गुस्साई भीड़ ने चिकित्सक के क्लीनिक के साथ बाइकों में तोड़फोड़ कर दी थी। भीड़ ने मौके पर पहुंचे पालिका चेयरमैन पारस जैन के साथ भी मारपीट कर दी थी।

पुलिस ने चेयरमैन को बचाते हुए हिरासत में ले लिया था। मृतक के भाई प्रताप राणा ने राजू वाल्मीकि उसके भाई गोरा व चेयरमैन पारस जैन को नामजद और दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम समेत पुलिस की पांच टीम गठित की थी। 

क्राइम ब्रांच टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, सर्विलांस के जरिए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी राजू वाल्मीकि के भाई विनोद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब तक पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद घटना का खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।


पुलिस व्यापार, पैसों के लेनदेन पर भी काम कर चुकी है। हत्याकांड को 11 दिन का समय बीत चुका हैं, लेकिन अभी तक हाथ खाली हैं। पुलिस हत्या के षड्यंत्र में नामजद कराए गए चेयरमैन पारस से घटना के दिन से पूछताछ कर रही है। चेयरमैन को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी पुलिस बताने से कतरा रही है। चेयरमैन को पुलिस ने अभी तक जेल नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed