फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old woman's body found

लापता वृद्धा का शव नहर से मिला

Mon, 29 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Old woman's body found
वृद्धा के शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव अहरोड़ा से लापता वृद्धा का शव चार दिन बाद मीरापुर क्षेत्र के कुतुबपुर गंगनहर से मिला। माना जा रहा है कि महिला ने अपने पुत्र की मृत्यु से दुखी होकर नहर में कूदकर आत्महत्या की है। थाना जानसठ क्षेत्र के गांव अहरोड़ा निवासी छोटी (80) पत्नी प्रह्लाद सिंह अपने पुत्र कंवरपाल की मौत के बाद से परेशान थी।
विज्ञापन


कंवरपाल की कुछ समय  पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 25 अगस्त को छोटी घर से दवाई लेने के लिए मीरापुर आई थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद वृद्धा के पौत्र मांगेराम ने दादी के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। रविवार सुबह वृद्धा का शव कुतुबपुर नहर पुल के पास देखा गया। अहरोड़ा के ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर आकर शव की पहचान की।
विज्ञापन


शव मिलने की जानकारी पर मीरापुर थानाध्यक्ष चंद्र किरण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी हो रही थी, लेकिन जिम्मेदार लोगों के आग्रह पर शव का पंचनामा भर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध पुत्र के वियोग में मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed