{"_id":"91ecfa6788a1885e7fb80a57ca229154","slug":"officer-s-home-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसर के घर चोरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार में बदमाशों ने सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का बंद मकान खंगाल दिया। बदमाश नगदी समेत सामान समेटकर ले गए। सुबह को चोरी का पता चलने पर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
उदय प्रताप सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी हैं। वे मुजफ्फरनगर में सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हैं। शहर की लक्ष्मण विहार कॉलोनी में किराए के मकान में वे अकेले ही रहते हैं।
चार दिन पहले वह रुद्रपुर चले गए थे। रविवार रात बदमाश ताले तोड़कर मकान में घुस गए और उपयोगी सामान के साथ नगदी साफ कर ले गए। सोमवार सुबह को आसपास के लोगों ने ताले टूटे हुए देखकर उदय प्रताप को सूचना दी। असिस्टेंट कमिश्नर के मकान में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाल राजीव कुमार गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उदय प्रताप भी पहुंच गए। घर से एलसीडी, गैस सिलेंडर और 25 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। छानबीन के दौरान पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं जुटा सकी।
इस बीच जमा लोगों का कहना था कि क्षेत्र में चोरी बढ़ रही हैं। किसी का घर सुरक्षित नहीं है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उदय प्रताप ने घर से 25 हजार रुपये की नगदी और अन्य उपयोगी सामान चोरी होने की बात कही है।