{"_id":"57a4e8ed4f1c1bdd332b9300","slug":"night-off-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से बाजार बंद, पुलिस फोर्स तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात से बाजार बंद, पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर के बाद खालापार में बंद पड़ा बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के खालापार में ट्रिपल मर्डर के बाद से बाजार पूरी तरह बंद है। रात से प्रशासन ने दोनों पक्षों के घरों के आसपास भारी फोर्स तैनात कर रखी है। शुक्रवार को भी दिनभर बाजार बंद रहा और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। खालापार में वसीम के होटल पर हुई ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद से ही आसपास का बाजार बंद हो गया।
शुक्रवार सुबह लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि बाहर काफी फोर्स तैनात था। मृतक और आरोपी पक्ष के घर आसपास होने के कारण मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। शुक्रवार दिन में दरोगा की कोठी के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद रहा है। जिस होटल पर रात घटना हुई, वहां बर्तन आदि पूरे दिन पड़े रहे। माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।
आरोपियों के मकानों पर लटके ताले
खालापार के ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें देनी शुरू की तो आसपास के रिश्तेदारों ने भी फरार होना शुुरू कर दिया। पुलिस की पूछताछ के डर से ज्यादातर लोग अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। शहर के बाहर रहने वाले रिश्तेदारों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है।