फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neeraj was also on the radar of police

नीरज भी आया पुलिस के रडार पर  

Mon, 25 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Neeraj was also on the radar of police
अखिल गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आसाराम प्रकरण में अखिल गुप्ता की हत्या  में आरोपी का सहयोग करने वाले शहर निवासी नीरज पुलिस के रडार पर आ गया है। सूत्रों की माने तो अभी तक की जांच में पुलिस के सामने इसका पूरा प्रोफाइल आ गया है, अब सिर्फ इसके हत्थे चढ़ने की बात बाकी है। वहीं दूसरी ओर, सीजेएम कोर्ट से मिले बी-वारंट को तामील कराने गई पुलिस पार्टी अभी तक वापस नहीं लौटी है। 
विज्ञापन


आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता की 11 जनवरी-2015 को जानसठ रोड पर हत्या कर दी गई थी। आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म मामले में गवाही देने पर हुई इस हत्या के आरोपी कार्तिक हलदार को गुजरात एटीएस ने गत माह छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अहमदाबाद जाकर कार्तिक से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि शहर निवासी नीरज ने ही हत्या में हथियार, बाइक और रहने के लिए मकान की व्यवस्था कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कार्तिक उसके निवास आदि के बारे में कुछ नहीं बता पाया था। पुलिस उसी दिन से नीरज के गांव का पता लगाने में जुटी हुई  थी। सूत्रों की माने तो उसका पूरा प्रोफाइल पुलिस के पास  आ चुका है। पुलिस उसे घेरने की तैयारी में जुट गई है। गाजियाबाद के नंदगांव स्थित आश्रम में वह किताबों की दुकान चलाता था। कार्तिक के पकड़े जाने के बाद से ही वह गायब चल रहा हैं।


हालांकि पुलिस इस बारे में मुंह खोलने को तैयार नहीं है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते अधिकारी और कर्मचारी कोई भी पुष्टि करने से बचते रहते है। वहीं दूसरी ओर, गत सोमवार को कार्तिक का बी-वारंट रिसीव कराने के लिए अहमदाबाद की साबरमती जेल गई पुलिस टीम अभी तक वापस नहीं लौटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed