फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neck body was found chopped

रेलवे लाइन पर छात्र का गर्दन कटा शव मिला

Tue, 08 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Neck body was found chopped
train - फोटो : amar ujala
घर से प्रोजेक्ट का सामान लेने गए एक छात्र का बामनहेरी के पास रेलवे लाइन पर गर्दन कटा  हुआ मिला। जेब में मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त होने पर जीआरपी ने परिजनों को मामले   की जानकारी दी। परिजनों ने   युवक की हत्या किए जाने की   बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन


सिविल लाइन के आंनदपुरी निवासी नवीन (18) शहर के कॉलेज में बीसीए का छात्र था। रविवार शाम वह बाहर से घूमफिर कर घर लौटा। कॉलेज से उसे कोई प्रोजेक्ट बनाने का काम मिला था। उसी का सामान लाने की बात कहकर वह रात करीब आठ बजे घर से निकल गया और फिर लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन


परिजन उसे शहर में इधर-उधर तलाशते रहे। उधर, रात मेें जीआरपी को बामनहेरी रेलवे लाइन के पास एक युवक का गर्दन कटा हुआ शव मिला। उसके कपड़ों से मिली पर्ची से उसकी पहचान नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को छात्र की गर्दन रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। मौत का समाचार मिलते ही छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका दाह-संस्कार कर दिया गया। जीआरपी एसओ किशन अवतार ने बताया कि प्रथमदृ्ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति हत्या नहीं दर्शा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed