फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   My purpose was to scare, not kill

मेरा मकसद डराना था, हत्या नहीं

Thu, 25 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 25 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
My purpose was to scare, not kill
अपराध - फोटो : अमर उजाला
खतौली में छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। उसका कहना था कि उसका मकसद अर्जुन और अनुज को चाकू मारकर डराना था, लेकिन इस बात का आभास नहीं था कि चाकू लगने से छात्र की मौत हो जाएगी। अर्जुन और अनुज कॉलेज में पढ़ने वाली उसकी बहनों का पीछा करते थे, जो उसे खराब लगता था।
विज्ञापन


स्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी गांव खानजहांपुर निवासी आशीष शर्मा पुत्र बालेश्वर की बहनें खतौली के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ा के रहने वाले छात्र अर्जुन और उसका साथी अनुज उर्फ अनेज कोचिंग करने खतौली आते थे। ये दोनों छात्र आशीष शर्मा की बहनों का पीछा करते थे।
विज्ञापन


इस पर उसने दोनों को चेतावनी दे डाली। सोमवार को दोनों छात्रों ने उसकी बहनों को रास्ते में रोका और पूछा कि उन्होंने उनके साथ कब छेड़छाड़ की है, जो उनका भाई धमकी दे रहा है। आशीष अपनी बुआ के लड़के सहित पांच युवकों के साथ यह सब देख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आशीष, गांव खानजहांपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र हरपाल, भोलू उर्फ कोशिंद्र पुत्र धनपाल, आशु पुत्र सूरजभान, जोनी पुत्र कृष्णपाल निवासी मढ़करीमपुर छात्रों के पास पहुंचे और शुगर मिल अस्पताल के सामने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।


युवकों ने चाकू मारकर दोनों को लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। घायल अर्जुन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांचों युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशीष शर्मा व उसके साथी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन फरार नामजद हत्यारोपियों की तलाश को दबिश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed