फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants looted cash and bikes

बदमाशों ने नगदी और बाइक लूटी 

Tue, 13 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and bikes
लूट के शिकार हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
रतनपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर ग्रामीण से हजारों रुपयों की नगदी व बाइक लूटकर सनसनी फैला दी। बदमाश ने ग्रामीण पर गोली से फायर भी किया। गोली लगने से पीड़ित ग्रामीण बाल-बाल बच गया। बदमाश सरधना की ओर फरार हो गए। पीड़ित ग्रामीण परिजनों व ग्रामीणों के साथ सरधना थाने में पहुंचा। सरधना पुलिस ने घटनास्थल रतनपुरी क्षेत्र बताकर उनको चलता कर दिया।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर निवासी मोहन पुत्र रमेश सोमवार को दिन के करीब तीन बजे बाइक लेकर सामान खरीदने के लिए खतौली आ रहा था। रास्ते में भूपखेड़ी रजवाहे की पटरी पर मोहन को दो बदमाश बाइक पर मिले और तीन बदमाश पैदल थे। तीनों बदमाशों ने बाइक रुकवाकर मोहन से पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। बाइक सवार बदमाशों ने मोहन पर तमंचे फायर किए, जिसमें मोहन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पांचों बदमाश सरधना की ओर फरार हो गए। पीड़ित भागकर गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित मोहन के साथ परिजन व ग्रामीण सरधना थाने में पहुंचे और लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सरधना पुलिस ने घटनास्थल रतनपुरी क्षेत्र का बताते हुए इनको थाने से चलता कर दिया। पीड़ित की अभी तक घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed