{"_id":"5764486c4f1c1b4c0511c0d4","slug":"million-extortion-of-businessmen-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों से मांगी दस लाख की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारियों से मांगी दस लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल में फर्जी शिकायतों पर फैसला कराने की एवज में दो व्यापारियों से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
कस्बे के सराफा कारोबारी आरुप कुच्छल गांधी इंटर कॉजेल के अध्यक्ष हैं। कस्बा निवासी एक महिला ने उनके खिलाफ 2014 और मई 2016 में बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच में आरोपों को निराधार पाया।
इस मामले में कुछ कारोबारियों ने एसएसपी से मिलकर बेवजह फंसाए जाने की बात कही। वादी इसी माह परिवार के साथ कहीं घूमने गया हुआ था। उनकी गैर मौजूदगी में आरोपी दो अज्ञात युवकों के साथ उनके कस्बे में स्थित बैंक्वेट हॉल कमला फार्म हाउस पर आ धमके। वहां मौजूद प्रबंधक राजीव गोयल और अनुराग गुप्ता मिले।
विज्ञापन
प्रबंधक को धमकी देते हुए कहा कि अपने मालिक आरुप और अंकित से पिछले मामलों में फैसले के लिए 10 लाख रुपये दिलाओ अन्यथा उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। व्यापारियों द्वारा रकम नहीं देने पर बलात्कार के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। आरुप के लौटने के बाद मैनेजर ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
व्यापारियों ने पहले मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब व्यापारियों की शिकायत पर एसएसपी दीपक कुमार ने चरथावल एसएचओ को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। थाना पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।