फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical students assault

मेडिकल छात्रों में मारपीट, राहगीरों को भी पीटा      

Thu, 27 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Medical students assault
मेडिकल छात्र को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के बेगराजपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में विदाई पार्टी के मौके पर कहासुनी के बाद छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्रों ने कालेज के सामने हाईवे पर राहगीरों से भी मारपीट कर दी, जिसको लेकर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी छात्र भाग निकले। एक छात्र पुलिस को देखकर गांव घासीपुरा में एक मकान में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली। पुलिस के काफी देर तक मिन्नत करने पर छात्र कुंडी खोलकर बाहर निकला। पुलिस ने छात्र को पूछताछ कर छोड़ दिया।      
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में बुधवार को नर्सिंग छात्रों का विदाई समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान गांव बोपाड़ा निवासी छात्र संदीप शर्मा की कालेज के कुछ छात्रों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्र मारपीट करते हुए कालेज से बाहर आ गए। हाईवे पर मारपीट के दौरान राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई थी और जाम भी लग गया। इन छात्रों ने राहगीरों के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट से अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। पुलिस को देखकर छात्र संदीप शर्मा डर की वजह से भाग निकला। पुलिसकर्मी छात्र को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े। छात्र भागता हुआ गांव घासीपुरा के एक मकान में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंदकर कुंडी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र को बाहर आने के लिए काफी देर तक दरवाजा पीटा। दरवाजा पीटने पर भी छात्र ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने बाहर आने के लिए काफी मिन्नत की, तब कहीं जाकर छात्र कुंडी खोलकर बाहर निकला। छात्र ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्र को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर विपिन कुमार का कहना है कि छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। छात्रों के बीच बड़ा मामला नहीं हुआ था। मारपीट की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed