{"_id":"56f041cd4f1c1be319f14d24","slug":"maulana-beat-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना से मारपीट, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौलाना से मारपीट, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। क्षेत्र के गांव कमालपुर की मस्जिद में रहने वाले मौलाना से भाज्जू में बस से उतारकर मारपीट की गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे तनाव पैदा हो गया। गांव बसीकलां में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बस रोकी और जाम लगाकर हंगामा किया।
बाबरी थाने के गांव इसलामपुर भैसानी निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अशरफ अली शाहपुर के गांव कमालपुर की मस्जिद में रहता है। देर शाम शामली से भौंराकलां के रास्ते बस में बैठकर शाहपुर आ रहे थे। आरोप है कि जब वह गांव भाज्जू पहुंचे तो बस में सवार कुछ अज्ञात युवकों से उनकी कहासुनी हो गई।
युवकों ने इमाम के साथ गाली-गलौज करते हुए बस से नीचे उतार कर मारपीट कर दी। युवक मारपीट करने के बाद मौके से भाग गये। इमाम फोन पर अपने साथ हुई मारपीट की सुचना गांव पलड़ी व बसीकलां में अपने परिचितों को दी। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। जैसे ही बस बसीकलां पहुंची तो पहले से ही जमा भीड़ ने बस को रोककर बस के चालक व परिचालक को बस से उतार कर उनके साथ से मारपीट करनी शुरू कर दी और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस ने बस के चालक कंवरपाल व परिचालक राजेंद्र को छुड़वाया तथा बस सहित उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लेने की बात कहकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। मौलाना नूर मोहम्मद का मेडिकल कराया गया। मौलाना की ओर से तहरीर के आधार पर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ फुगाना इंसपेक्टर सिंह, सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा व भैाराकलां थाना प्रभारी ने शाहपुर थाने पर पहुंचकर इमाम से घटना के बारे में जानकारी ली। देर रात तक शाहपुर थाने पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।