फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Marriage commits suicide in Muzaffarnagar

निकाह के बाद दुनिया छोड़ गई नवविवाहिता, ये रही आत्महत्या के पीछे की बड़ी वजह

Sun, 21 Apr 2019 04:59 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 21 Apr 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Marriage commits suicide in Muzaffarnagar
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में पड़ोसी युवक द्वारा शौहर को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाने व धमकियां देने से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। नवविवाहिता की करीब आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। दो दिन पूर्व ही वह मायके आई हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो परिजनों को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव सरवट के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी नगमा (20) पुत्री अनीस अहमद का निकाह करीब आठ माह पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कासिफ से हुआ था। दो दिन पहले 18 अप्रैल को ही नगमा मायके आई थी। उसके पिता अनीस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे नगमा ने पूरे परिवार के साथ नाश्ता किया। इस दौरान उसके परिजनों केे बताया कि मोहल्ले का ही शाहवेज पुत्र यासीन उस पर शौहर को तलाक देकर खुद से निकाह करने का दबाव बना रहा है और लगातार फोन पर परेशान करने की बात बताई।
विज्ञापन


इसके बाद वह रोते हुए ऊपर कमरे में चली गई। करीब दस बजे परिजन कमरे में पहुंचे तो वह अंदर से बंद मिला। लगातार आवाजें लगाने के बावजूद कमरा नहीं खुला तो आशंकित परिजनों ने खिड़की का शीशा तोड़कर देखा, जहां नगमा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारते हुए कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि नवविवाहिता की करीब आठ माह पूर्व शादी हुई थी। परिजन पड़ोसी युवक पर आरोप लगा रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल से सुराग जुटाए गए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम ने बताया कि नगमा के पिता अनीस की तहरीर पर आरोपी शाहवेज व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा, जिस पर उसके दो परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है।

करीब छह माह से लगातार दे रहा था धमकियां
सरवट गांव के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी अनीस के परिवार में पत्नी व दो बेटे रईस और जीशान हैं। नगमा उसकी इकलौती बेटी थी, जिसकी शादी करीब आठ माह पूर्व पूरे परिवार ने धूमधाम से शाहपुर के गांव आदमपुर निवासी कासिफ से की थी। हालांकि यह नहीं पता था कि इस शादी के महज आठ माह के भीतर एक शोहदे की करतूत से दोनों परिवारों की खुशियां छिन जाएंगी। नगमा के पिता अनीस के शब्दों में, शादी होने के करीब दो माह बाद जब बेटी ससुराल से मायके रहने आई, तभी से आरोपी शाहवेज ने उसका पीछा शुरू कर दिया था।

इसके कुछ समय बाद आरोपी ने किसी तरह नगमा के साथ ही उसके ससुराल वालों के भी नंबर कहीं से हासिल कर लिए और फिर नगमा पर शौहर को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाने लगा। नवविवाहिता के इंकार करने पर युवक ने उसके पति व ससुर तक को फोन कर नगमा को तलाक देने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दीं, जिससे वह तनाव में रहने लगी।

पीड़ित अनीस ने बताया कि बेटी द्वारा इस संबंध में बताने पर चार दिन पूर्व वह मोहल्ले के मौअज्जिज लोगों को साथ लेकर आरोपी के घर गया और उसके परिजनों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने या करने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को नगमा मायके आई तो आरोपी ने फिर से उसे फोन करने के साथ ही उसका पीछा कर दुर्व्यवहार किया। यही कारण रहा कि शनिवार सुबह उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देने के बाद खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। नवविवाहिता की फांसी लगाने की बात सुनकर आरोपी घर से फरार हो गया, जिसके भाई व पिता को हिरासत में लिया गया है।

खुद की चुनरी से फंदा बनाकर दी जान
शनिवार सुबह नगमा ने मायके में नीले रंग का कढ़ाईदार सूट पहना था। करीब 8.30 बजे उसने पूरे परिवार के साथ एक साथ बैठकर नाश्ता किया और उन्हें शाहवेज की करतूत बताकर रोने लगी। परिजनों ने नगमा को किसी तरह दिलासा देते हुए ऊपर के कमरे में आराम करने के लिए भेज दिया, जहां उसने सूट की नीले रंग की चुनरी से ही पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और कमरे में पड़े डबल बेड पर चढ़कर फांसी पर झूल गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन उसे उठाने पहुंचे तो आवाज लगाने व दरवाजा थपथपाने के बावजूद नहीं खुला तो आशंकित परिजनों ने खिड़की का कांच तोड़ डाला। इसके बाद अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed