मावे में मिला वनस्पति घी और दूध में फैट कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव बरवाला में मावा कारोबारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने टीम के साथ मिलकर गांव निवासी लियाकत के मकान पर छापा मारा। टीम ने जांच-पड़ताल के दौरान मावा भट्ठी के निकट से वनस्पति घी और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। तैयार मावे की भी जांच की गई तो उसमें वनस्पति घी की मिलावट मिली। जिसका नमूना सील कर कारोबारी को नोटिस थमाया गया है। इसके बाद खतौली में अग्रवाल दूध डेयरी पर छापामारी की गई। डेयरी के दूध के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने दूध में फैट कम होने की शिकायत पर कार्रवाई की है। दूध-मावे के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि रमजान माह में दूध, मावे आदि की खपत बढ़ती है। ऐसे में डिमांड के अनुरूप पूर्ति करने के लिए कारोबारी मिलावट का धंधा करते हैं। इसे रोकने लिए क्षेत्रवार टीम लगाई गई है। फिलहाल जहां-जहां मिलावट मिली है। उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, खतौली, शाहपुर क्षेत्र में अधिकारियों ने मिठाई, दूध और नमकीन उत्पादक कारोबारियों की मीटिंग लेकर उन्हें स्वच्छता के निर्देश दिए हैं।