{"_id":"58b46e444f1c1b36618309cb","slug":"looted-cash-car-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े हाईवे पर मैनेजर से नगदी-कार लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े हाईवे पर मैनेजर से नगदी-कार लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मैनेजर को साथ लेकर थाने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सैमसंग कंपनी के मैनेजर को लूट लिया। मूलचंद रिसोर्ट्स के पास हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर मैनेजर से नगदी, सोने की चेन और लग्जरी कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर रिवाल्वर की बट से प्रहार किया। गुस्साए व्यापारियों ने मंसूरपुर थाने पर हंगामा कर आक्रोश जताया, तब जाकर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की।
मुजफ्फरनगर के नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके गांधी कालोनी की उप कालोनी लालबाग निवासी राही जौहरी पुत्र अरुण जौहरी मेरठ में सैमसंग मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राही जौहरी अपनी लग्जरी फोर्ड ईको स्पोर्ट कार से मेरठ जा रहे थे। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट्स के पास राही जौहरी ने पानी की बोतल लेने के लिए एक खोखे के सामने अपनी कार रोकी। वह कार से उतरते, इससे पहले ही पीछे लगे अपाचे बाइक सवार दो बदमाश वहां आए।
बदमाशों ने राही के कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी और आतंकित कर उससे 4500 रुपये, सोने की चेन, मोबाइल समेत कार लूट ली। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में रिवाल्वर की बट से प्रहार किया। गोली मारने की धमकी देते हुए एक बदमाश बाइक और दूसरा कार लेकर मंसूरपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद लूट का शिकार हुए पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। उसने एक राहगीर से फोन लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। हाईवे पर लूट की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मंसूरपुर पुलिस ने पीड़ित से वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन
व्यापारियों ने थाने पर किया हंगामा
लूट का शिकार हुए पीड़ित मैनेजर राही जौहरी ने अपने परिजनों और परिचितों को भी घटना की जानकारी दी। जिस पर मुजफ्फरनगर से प्रदीप कुमार, सुनील जैन, सुधीर कुमार, नितिन जैन आदि काफी व्यापारी और परिजन पहले घटनास्थल और बाद में मंसूरपुर थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने थाने पर हंगामा कर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कर्मियों ने मंसूरपुर इंस्पेक्टर को हंगामे की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने फोन पर ही व्यापारियों से वार्ता की और लुटेरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लूट की तहरीर लेकर राही की ओर से लूट का मुकदमा दर्ज कर किया।
बेगराजपुर चौकी के पास हुई वारदात
लुटेरों ने नेशनल हाईवे पर जिस स्थान पर दिनदहाड़े मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया, इस घटनास्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही बेगराजपुर पुलिस चौकी है। बावजूद इसके लुटेरे वारदात कर इसी पुलिस चौकी के सामने से होकर फरार हुए।
कई थानों की पुलिस दौड़ी, नतीजा शून्य
नेशनल हाईवे पर मैनेजर से कार लूट की सूचना पर मंसूरपुर के अलावा खतौली और रतनपुरी पुलिस भी दौड़ी। कई थानों की पुलिस ने हाईवे के अलावा जीटी रोड, गंगनहर पटरी के अलावा गांवों के संपर्क मार्गों पर भी बदमाशों को तलाश किया, मगर बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। उधर, हाईवे पर लूट की वारदात होने पर भी पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया
पुरकाजी बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में खोई लादकर ले जा रहे व्यक्ति से कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया, जिसकी सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भागदौड़ कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की धारा में मुकदमा कायम किया है। घटना सोमवार सवेरे तड़के करीब पांच बजे की है।
उत्तराखंड के थाना मंगलौर के ग्राम लंढौरा निवासी इरशाद अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में खोई लादकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर मिले कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे आतंकित कर ट्रॉली को वहीं छोड़कर उसका ट्रैक्टर लूट ले गए, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और और भागदौड़ कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की धारा 392 के तहत मुकदमा कायम किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगाकर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।