फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looting two homes

दो घरों में लूटपाट

Sat, 03 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खतौली में बदमाशों ने दो मकानों में घुसकर जेवरात सहित हजारों रुपयों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी के मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी मोहम्मद उस्मान के मकान पर बृहस्पतिवार रात को उसकी पत्नी अफरीदा और बेटा महमूद अकेले थे। रात करीब दो बजे हथियारबंद पांच बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुसे। आहट होने पर मां और बेटे जाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों को तमंचे लगा दिए और कहा शोर मचाया तो, गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने सेफ से 12 हजार रुपये, सोने, चांदी के जेवर, दो सिलेंडर ले गए। इसके बाद बदमाश कुछ दूरी पर स्थित मेहताब के मकान में घुस गए। मकान बंद था और मेहताब व उसके परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। इन्होंने मकान का ताला तोड़कर उसके अंदर से 1900 रुपये की नगदी, एक सिलेंडर व हजारों रुपये के कीमती कपड़े ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने पुलिस को  लूटपाट की तहरीर दे दी है। पुलिस ने  इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed